{"_id":"5e71248f8ebc3ea7d16f6cce","slug":"a-young-man-injured-in-a-truck-collision-died-saharanpur-news-mrt4739680132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा
अंबेहटा (सहारनपुर)। तीन दिन पहले ट्रक की टक्कर लगने से घायल हुए कपूरी गांव के युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का संस्कार किया।
मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा रविवार की दुपहर को कपूरी गांव निवासी शीतल (22) पुत्र भोपाल अपने साथी गांव के ही मनीष पुत्र बलबीर के साथ बाइक पर सवार होकर इस्लामनगर से गांव लौट रहा था। दैदपुरा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक मनीष व पीछे बैठा शीतल घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से शीतल को हायर सेंटर रेफर किया। परिजन शीतल को देहरादून ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया । परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाकर अंतिम संस्कार किया।