{"_id":"601a68958ebc3e74a5421b31","slug":"a-young-man-died-due-to-electrocution-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर हाल
Wed, 03 Feb 2021 02:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में एक युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नागल निवासी सौरभ (26 वर्ष) पुत्र मेनपाल कश्यप बिजली के उपकरण ठीक करने का काम करता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह पनियाली कासिमपुर के गुरुद्वारा में काम कर रहा था, तभी वह हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं गुरुद्वारा ग्रंथी एवं ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/