{"_id":"62ff49c15b0e4e7ae63fb954","slug":"a-young-man-died-after-being-buried-under-a-tractor-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 19 Aug 2022 03:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Aug 2022 03:26 PM IST
सार
एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने के बाद उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी 27 वर्षीय अरविंद पुत्र रामकिशन मोहल्ले के ही एक किसान के खेत में मजदूरी कर रहा था। अरविंद खेत का काम निपटाकर किसान के ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। तभी बिजलीघर के पास खेत के रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और अरविंद उसके नीचे दब गया। वहीं शोर मचाने पर मौके पहुंचे लोगों ने बामुश्किल ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जुर्म की ऐसी वारदात: जिसने हर किसी को चौंकाया, कातिल पिता ने उगले ऐसे राज, अफसर भी हैरान
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जिसके घर में वृद्ध माता-पिता के अलावा पत्नी और पांच वर्ष का पुत्र व तीन वर्ष की पुत्री है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।