{"_id":"69c030b1f721a104a703e1ee","slug":"a-wave-of-devotion-surged-at-siddhpeeth-people-waited-in-line-for-hours-to-have-darshan-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-171829-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिद्धपीठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घंटों लाइन में लग किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिद्धपीठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घंटों लाइन में लग किए दर्शन
विज्ञापन
सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शांकभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्रि मेले पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस प्रशासन को भी व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दर्शनार्थियों की लंबी लाइन शंकराचार्य आश्रम से भी आगे रैन बसेरा तक पहुंच गई।
बता दें कि 19 मार्च से पहले नवरात्रि शुरू हुए चैत्र नवरात्र मेले का चौथा दिन था। साप्ताहिक अवकाश के चलते रविवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात: छह बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर के बरामदे और कई चक्करों में बनी बैरिकेडिंग को पार कर शंकराचार्य आश्रम से भी आगे तक जा पहुंची थी। श्रद्धालु एवं छोटे बच्चे भारी उत्साह से मां के जयकारे लगाते हुए अपने दर्शनों के लिए आगे चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने पांच से छह घंटे लंबी लाइन में लगकर मां के दर्शन किए।
सभी वाहनों को सिद्धपीठ में आने से पहले ही भूरादेव मंदिर से पूर्व बने तीन-चार पार्किंग में पुलिस द्वारा खड़ा कराया जा रहा था। पार्किंग स्थल वाहनों से भर गए थे। निकास एवं वीआईपी द्वार पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। यही हालात भूरादेव पर भी बने रहे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने मेले में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। इस दौरान सीओ वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह व्यवस्था संभालते नजर आए। सिद्धपीठ में आगामी अष्टमी को भी भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।