फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A warm welcome to Aditya returned home after winning the bronze medal

कांस्य पदक जीत घर लौटे आदित्य का जोरदार स्वागत

Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
A warm welcome to Aditya returned home after winning the bronze medal
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आदित्य - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, बड़गांव। अंडर-18 वॉलीबाल की भारतीय टीम द्वारा ईरान के तेहरान में 15 से 22 अगस्त तक आयोजित एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम के ब्लॉकर आदित्य राणा का अपने गांव दल्हेड़ी लौटते पर ग्रामीणों ने फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने भी आदित्य के आवास पर पहुंचकर उसे बुके भेंट कर बधाई दी।
विज्ञापन

इससे पहले आदित्य ने कस्बे में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सैकड़ों प्रशंसक महाराणा प्रताप चौक पर इकट्ठा हुए और वहां से आदित्य राणा को खुली जीप में बैठाकर कस्बे की सड़कों पर जुलूस के रूप में ढोल और डीजे की धुन पर नाचते गाते निकले। इस मौके पर डॉ. ईश्वर सिंह राणा, प्रधान शिवकुमार सिंह, काका राणा, भरतपाल सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश कुमार, कमल सिंह जिपं सदस्य अरविंद राणा, समर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईरान से एशियन वालीबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बुधवार की दोपहर बाद गांव पहुंचे आदित्य राणा ने कहा कि वह बहुत खुश और उत्साहित हैं। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने आदित्य के घर पहुंच उसे बुके भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि हाल के दिनों में खेलों की दुनिया में युवाओं ने देश को गौरवान्वित करने वाला प्रदर्शन किया है। इससे देश का पूरी दुनिया में नाम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आगे आने वाले दिनों में भारत खेलों की बड़ी महाशक्ति बनेगा। गंगोह विधायक प्रतिनिधि सतपाल चौधरी, नितिन चौधरी, पप्पू रादौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, पूर्व प्रमुख कृष्ण सिंह पुन्डीर, प्रमुख ऋषिपाल राणा, विकास राणा, सुरेन्द्र सिंह, ओमपाल सिंह, विपिन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नानौता मनोज राणा, सुभाष राणा रहे।

जीप में आदित्य को बैठाकर जूलुस निकालते युवा

जीप में आदित्य को बैठाकर जूलुस निकालते युवा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed