दर्दनाक हादसा: डिवाइडर को तोड़ 30 फिट गहरी नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत, पुलिस ने ऐसे निकाला शव
Shamli News : शामली में एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडरों को तोड़ते हुए 30 फिट गहरी नदी में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया था।
विस्तार
शामली में काबड़ौत के पास मंगलवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडरों को तोड़ते हुए 30 फिट गहरी नदी में जा गिरा। जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर शव का निकाला गया।
जनपद हापुड़ क्षेत्र के गढ़मुक्तेश्वर गांव धोल्लापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र आनंदपाल 18 टायरा ट्रक में पानीपत से प्लास्टिक के बोरे भरकर पटना जा रहा था। बताया गया कि मंगलवार की देर रात्रि करीब दो बजे जब वह मेरठ-करनाल मार्ग स्थित काबड़ौत पुल पर पहुंचा तो अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक पुल के डिवाइडों को तोड़ते हुए 30 फिट गहरी नदी में जा गिरा। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कर चालक के शव को निकाला गया।
यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी को बताई आपबीती, कार्रवाई गुहार
मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने चालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: होमगार्ड दंपती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दोस्त ही बना कातिल, पूछताछ में बताई ऐसी वजह, अफसर भी हैरान