फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A truck laden with coal rammed into a truck loaded with sand on the highway

हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक रेत से लदे ट्रक में घुसा

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
A truck laden with coal rammed into a truck loaded with sand on the highway
नागल (सहारनपुर)। बुधवार की रात में गागलहेड़ी - मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक रेत से लदे में ट्रक जा घुसा। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इनमें से एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार संतनाम सिंह (46) पुत्र जनरल सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब अपने ट्रक से चालक और परिचालक के साथ कोयला भरकर आ रहे थे। स्टेट हाईवे पर गांव उमाही के निकट अख्तर टायर पंचर की दुकान के पास इनके ट्रक ने रेत से लदे सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक मालिक संतनाम सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक मुख्तियार ग्राम तलवंडी गोरिया गुरदासपुर एवं परिचालक जीशान (16) पुत्र जान मोहम्मद लखीमपुर खीरी घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद नागल पुलिस मौके पर पहुंची। उसने संतनाम सिंह के शव को मोर्चरी में भेजा, जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जीशान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। फिलहाल दोनों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजन देर शाम तक पहुंचे। इसके बाद तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed