{"_id":"6308e9404ab1a40bfc5482c2","slug":"a-teacher-of-muzaffarnagar-district-has-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: शिक्षक की मौत से पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: शिक्षक की मौत से पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक
Fri, 26 Aug 2022 09:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:10 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एक परिवार में उस समय मातम पसर गया, जब शिक्षक नवीन त्यागी की हादसे में मौत होने की खबर पहुंची। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बरला में फ्लाईओवर के बराबर में सर्विस रोड पर बनाया गया स्पीड ब्रेकर एक शिक्षक के लिए जानलेवा साबित हुआ। घर लौट रहे शिक्षक की बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। सड़क पर गिर कर सिर में चोट लगने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई। लोगों का कहना था कि स्पीड ब्रेकर की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी नवीन त्यागी (26) उत्तराखंड के हरिद्वार के कस्बा लक्सर में अध्यापक थे। शुक्रवार को वह बाइक से घर लौट रहे थे। बरला में सर्विस रोड पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक उछल गई। हादसे में नवीन का सिर सड़क में लगा। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस के साथ लोगों की नोकझोंक हुई। परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर न होता तो उसकी मौत नहीं होती। उधर, शहर के रामपुरी में गम का माहौल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शातिर दिमाग: नाले से सुरंग बनाकर ज्वैलरी की दुकान में घुसा चोर, 20 मिनट में वारदात, CCTV में पूरी घटना कैद
हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिक्षक नवीन ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं