{"_id":"6af7677c7405f36f130dcb6c","slug":"a-survey-was-conducted-a-proposal-worth-15-million-was-drawn-up-but-the-file-is-now-stuck-at-the-government-level-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187838-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्वे हुआ...डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव बना, शासन में अटकी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्वे हुआ...डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव बना, शासन में अटकी फाइल
Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए ऑटोमेटिक डिटेक्शन कैमरे लगाने की योजना अधर में है। तीन प्रमुख स्थानों का सर्वे करने के बाद करीब 1.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया, लेकिन अभी तक तेज रफ्तार पर लगाम की फाइल शासन में ही अटकी हुई है।
दरअसल, जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। तेज रफ्तार से हादसे लगातार हो रहे हैं। ऐसे में वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन और यातायात विभाग ने मिलकर ऑटोमेटिक डिटेक्शन कैमरे लगाने की योजना बनाई थी।
योजना के तहत रामपुर मनिहारान-नानौता, नागल-टपरी और बेहट-शाकंभरी मार्ग पर ऑटोमेटिक डिटेक्शन कैमरे लगाने के लिए सर्वे कर स्थान तय किए थे। कैमरे, इंटरनेट कनेक्शन, यूपीएस सहित अन्य खर्च के बजट का आकलन किया।
विज्ञापन
इसके बाद करीब डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ। प्रस्ताव को जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा गया। प्रस्ताव को भेजे करीब पांच महीने हो गए, लेकिन अभी तक शासन स्तर से हरी झंडी नहीं मिल पाई है।
n लगातार हादसों के बाद भी बढ़ रहा इंतजार : तमाम जागरूकता के बावजूद सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। आईरेड/ई-डीएआर की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर व अक्तूबर में 110 सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 62 लोगों की जान गई। इस हिसाब से प्रतिदिन एक मौत सड़क हादसे में हुई। यह हाल तब है जब सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा।