{"_id":"690a52fd90f16f772f0bb79b","slug":"a-speeding-car-rammed-into-a-house-at-midnight-injuring-the-driver-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162239-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आधी रात को मकान में घुसी तेज रफ्तार कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आधी रात को मकान में घुसी तेज रफ्तार कार, चालक घायल
विज्ञापन
नकुड़। शेरमऊ शुगर मिल की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नयागांव स्थित राजकुमार प्रधान के मकान में घुस गई। हादसे में मकान व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल कार चालक सोनू निवासी बिजनौर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। शेरमऊ शुगर मिल के एजीएम एचआर आईपी यादव ने बताया कि मिल का चालक सोनू सहायक महाप्रबंधक गन्ना सुभाष पंवार को कार से सहारनपुर छोड़कर वापस मिल लौट रहा था। जैसे ही कार नकुड़-गंगोह रोड स्थित गांव नयागांव पहुंची, तभी गंगोह की ओर से कोई बड़ा वाहन आ गया और कार अनियंत्रित होकर एक मकान का गेट व दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में मकान व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुलने के कारण चालक को ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को कार से बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया, वहां से उसे हाथ में फैक्चर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एजीएम ने बताया कि हादसे में टूटे मकान को रिपेयर कराया जाएगा। प्रधान राजकुमार ने बताया कि हादसे के समय तेज धमाका होने से ग्रामीणों की आंख खुली और दुर्घटना का पता चला। मकान में कोई रह नहीं रहा है, बल्कि कृषि संबंधी सामान पड़ा है।