फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A seven-bed pediatric ward will be built at the Women's Hospital.

Saharanpur News: महिला अस्पताल में सात बेड का बनेगा पीडियाट्रिक वार्ड

Tue, 05 May 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A seven-bed pediatric ward will be built at the Women's Hospital.
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में सात बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई है। चिकित्सक ओपीडी में बच्चों को देखने के बाद वार्ड में भर्ती कर सकेंगे। अभी तक अस्पताल में यह सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी फुल चल रही। एसबीडी जिला अस्पताल की बात करें तो ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक बच्चे पहुंच रहे। इनमें अधिकांश बच्चे डायरिया से ग्रसित हैं। आठ से 10 बच्चों को रोजाना भर्ती करना पड़ रहा है। कई बार वार्ड में जगह नहीं होने से एक-एक बेड पर दो बच्चों को लिटाकर इलाज करना पड़ता है। अब जिला महिला अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां वार्ड अस्पताल के पहले गेट पर स्थित खाली कक्ष में बनाया जाएगा। इसके बराबर में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) भी है। अब ओपीडी में आने वाले गंभीर बच्चों को वार्ड में भर्ती की सुविधा मिलेगी। अभिभावकों को भटकना नहीं पड़ेगा। अभी तक ऐसी सुविधा नहीं थी। केवल नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू और एमएनसीयू की सुविधा है।
विज्ञापन

------
अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह वार्ड सात बेड का होगा। अलग से स्टाफ की तैनाती होगी। अस्पताल में पर्याप्त बाल रोग विशेषज्ञ हैं। अभी तक पीडियाट्रिक वार्ड अस्पताल में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed