फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A pathetic system... pain today, investigation will be done after 15 days

Saharanpur News: बदहाल व्यवस्था... दर्द आज, जांच होगी 15 दिन बाद

Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A pathetic system... pain today, investigation will be done after 15 days
सहारनपुर। अगर आप राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे हैं तो समय निकालकर जाइए। भले ही आप दर्द से आज जूझ रहे हों, लेकिन अल्ट्रासाउंड के लिए आपको एक या दो दिन नहीं, बल्कि 15 दिन से ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके बाद ही आपका उपचार शुरू होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीम ने अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच सुविधा की पड़ताल की तो दावों की पोल खुल गई। मेडिकल कॉलेज को शुरू हुए करीब 10 साल से अधिक हो गए, लेकिन मरीजों को जो स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए थी, वह अभी भी कोसों दूर है। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में दो मशीनें हैं। इनमें से एक मशीन कुछ महीने पहले ही मिली थी। दो रेडियोलॉजिस्ट है।
विज्ञापन

उसके बावजूद अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले मरीजों को तारीख दी जा रही है। इस समय 15 दिन की वेटिंग है। बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड कराने गए मरीजों को 17 मई की तारीख दी गई। मरीजों का आरोप है कि 11 बजे तक ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे। दर्द से कराहने वाले मरीज परेशान है। वहीं, वार्ड तो दूर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। पर्ची व दवा काउंटर के बीच में कबूतरों की गंदगी ढेर है। गंदगी के बीच से ही मरीज गुजरते हैं। कहीं पर डस्टबिन भी खुले रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed