{"_id":"690cd7963b23f8788b053181","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-crusher-police-rushed-to-the-spot-after-receiving-information-about-trapped-workers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-162403-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोल्हू में लगी भयंकर आग, मजदूरों के फंसे होने की जानकारी पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोल्हू में लगी भयंकर आग, मजदूरों के फंसे होने की जानकारी पर दौड़ी पुलिस
Thu, 06 Nov 2025 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
देवबंद के गोपाली गांव में गन्ना कोल्हू में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
देवबंद। गोपाली गांव में गन्ना कोल्हू में पड़ी पत्ती में भयंकर आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसमें कई मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर बमुश्किल काबू पाया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
देवबंद-बरला मार्ग पर स्थित गोपाली गांव में जहांगीर का गन्ना कोल्हू है। बृहस्पतिवार की शाम इसमें पड़ी पत्ती में अचानक भयंकर आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए। इस दौरान वहां से गुजर रहे डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी ने अधिकारियों और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी, साथ ही बताया कि इसमें कुछ मजदूर भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
तुरंत ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले से मजदूर बाहर निकल चुके थे।
दमकल विभाग के प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का पता चलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।