फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A man killed his female home guard wife in Saharanpur City

Murder: महिला होमगार्ड की हत्या, सामने आई बड़ी वजह, आरोपी पति बोला- मर्डर करना नहीं था मकसद

Thu, 08 Sep 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Sep 2022 10:11 PM IST
सार

महिला होमगार्ड की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसका मकसद कत्ल करना नहीं था।

विज्ञापन
A man killed his female home guard wife in Saharanpur City
महिला होमगार्ड की हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में शेखपुरा कदीम स्थित कांशीराम कॉलोनी में महिला होमगार्ड लक्ष्मी की उसके पति विनोद ने हत्या कर दी। घरेलू विवाद में कहासुनी होने पर गुस्साए पति ने उसके सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मी होमगार्ड थी। वर्तमान में उसकी कहीं पर तैनाती नहीं थी। उसका पति विनोद नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए पति ने सिर में डंडा मार कर उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार, एएसपी प्रीति यादव, देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति विनोद को हिरासत में ले लिया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने महिला होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दंपति के कोई संतान नहीं है। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसमें पति ने उसके सिर में डंडा मारा तो उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पति का भी कहना है कि उसका मकसद लक्ष्मी की हत्या करना नहीं था। उसने गुस्से में आकर उसे डंडा मारा, जो सिर में लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed