फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A magisterial inquiry will be held into the encounter in Sarsawa.

Saharanpur News: सरसावा में हुई मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry will be held into the encounter in Sarsawa.
सहारनपुर। 29 मई को थाना सरसावा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को नामित किया है। 11 जून तक मौखिक व लिखित साक्ष्य मांगे गए हैं। इस मुठभेड़ के दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह की जैकेट में दो गोली लगी थी।
विज्ञापन

थाना सरसावा क्षेत्र में गांव डूमवाला के पास 29 जून को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों तरफ से गोली चली थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अहसान निवासी कपूरी ढेर हुआ था। मुठभेड़ के दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह और चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार की जैकेट में दो-दो गोली लगी थीं, जबकि सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा को बाजू और हेड कांस्टेबल सोनू को हाथ में गोली लगी थी।
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। अब मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जांच के लिए एसडीएम सदर को नामित किया है। कोई भी व्यक्ति मुठभेड़ से संबंधित मौखिक व लिखित साक्ष्य 11 जून तक एसडीएम सदर कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed