{"_id":"68964e16389a10842b0090b4","slug":"a-kutcha-house-collapsed-a-teenager-died-after-being-buried-under-the-rubble-six-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-155998-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर किशोर की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर किशोर की मौत, छह घायल
Sat, 09 Aug 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
शेखुपुर निवासी मृतक अयान का फाइल फोटो
छुटमलपुर/मुजफ्फराबाद। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर में बृहस्पतिवार रात कच्चा मकान गिरने से अयान (13) की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। चीख पुकार मचने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी के गांव में हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। जाहिद अपने कच्चे मकान में परिवार सहित सोया हुआ था। अचानक छत का मलबा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसी बीच चौकी प्रभारी मुजफ्फराबाद विजय सिंह भी गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक अयान की मौत हो चुकी थी। अयान मुगल माजरा का रहने वाला था। पिता की मौत के बाद वह पिछले काफी दिनों से अपने फूफा जाहिद के यहां रहता था। हादसे में जाहिद, उसकी पत्नी सलमा बेटा मुस्तकीम, मायके आई हुई बेटी मुस्तकिमा, दामाद साबिर और बेटी के दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मकान गिरने से जहां जाहिद का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया हैं वहीं उसकी गृहस्थी का ज्यादातर सामान भी बर्बाद हो गया। इसके साथ ही मलबे में दबकर दस मुर्गे तथा चार बकरी भी मरी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो साल पहले किया था मकान का आवेदन नहीं हुआ मंजूर
जाहिद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उसने दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक उसका घर स्वीकृत नहीं हो सका। ग्राम प्रधान मोहम्मद आजम ने बताया कि जाहिद का मकान बनवाने के लिए नाम सूची में भेजा गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी है। अब वह फिर से मकान की पात्रता सूची में नाम भेजने का काम करेंगे। अन्य स्तरों से भी मदद दिलाने का काम किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पता चलते ही लेखपाल और नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है। हर संभव मदद कराने का प्रयास किया जाएगा।
- मानवेंद्र सिंह एसडीएम बेहट