{"_id":"67ec2dc9a22569f83b0d06ea","slug":"a-goods-train-wagon-derailed-in-khan-alampura-yard-causing-panic-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-146191-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खानआलमपुरा यार्ड में पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खानआलमपुरा यार्ड में पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन, मची खलबली
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार दोपहर बाद खानआलमपुरा यार्ड में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और मालगाडी को पटरी पर लाने की प्रक्रिया को शुरू कराया। घंटे भर की मशक्कत के बाद मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर लाया जा सका। हालांकि, इसके चलते रेल गाड़ियों के संचालन पर असर नहीं हुआ। खानआलमपुरा यार्ड में दोपहर बाद तीन बजे के करीब पंजाब से आई मालगाड़ी की शटिंग की जा रही थी। मालगाड़ी जैसे ही ट्रैक से बदलकर दूसरे ट्रैक पर पहुंची तो अचानक से आखरी वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए।
पहियों के पटरी से उतरते ही काफी तेज आवाज आई। आवाज सुनकर अन्य रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।
रेलवे अधिकारियों ने मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मेंटीनेंस और तकनीकी टीम को बुलाया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने क्रेन और पोर्कलेन की मदद से पहियों को पटरी पर लाया गया। खानआलमपुरा यार्ड में इससे पहले भी ट्रेन पटरी से उतर चुकी है। पिछले वर्ष मार्च महीने में भी ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इस पर भी यार्ड मास्टर समेत चार कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।