फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A girl child has crushed to death by a tractor in Nagal area of Saharanpur

खौफनाक: खेल-खेल में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 22 Jun 2021 12:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jun 2021 12:36 PM IST
सार

यहां खेल- खेल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
A girl child has crushed to death by a tractor in Nagal area of Saharanpur
फाइल फोटो।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नागल क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर से कुचलने से एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी विजय शर्मा ने अपना ट्रैक्टर आज सुबह घर के बाहर ढलान पर खड़ा किया। इसके बाद वह किसी काम से गांव में कहीं पर चला गया। इसी दौरान घर के बच्चे ट्रैक्टर के पास खेलने लगे। वहीं विजय की नौ वर्षीय बेटी ईशा ट्रैक्टर के ऊपर जड़कर खेलने लगी। तभी ट्रैक्टर का गियर निकल गया और ट्रैक्टर चलने लगा। इस दौरान बच्ची ट्रैक्टर से गिर गई और उसका सिर ट्रैक्टर के पिछले पहिए से कुचल गया। 
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोग बच्ची को गांव में ही चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed