खाई में गिरी कार: हादसे से मची चीख-पुकार, युवती और चालक ने तड़पकर तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Saharanur Accident : अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मारुति कार खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई और युवती व कार चालक ने तड़पकर दम तोड़ दिया।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के अंबेहटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रुड़की पंचकुला हाईवे पर बिडवी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मारुति कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई।
गुरुवार की सुबह करीब छह बजे दुर्घटना हुई। इसी दौरान खेतों की ओर निकले किसानों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फंदपुरी चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार कसाना मौके पर पहुंचे और कार सवार व्यक्ति व युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सीओ नकुड़ नीरज सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान जसबीर (45) पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम बिडवी कोतवाली नकुड़ और सोनम (20) पुत्री मोबीन निवासी जगहैता नजीब थाना नकुड़ के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
बताया गया कि जसबीर और मृतका सोनम की मां जनपद में ही हाईवे पर एक होटल में नौकरी करते हैं। घटना के समय जसबीर होटल से सोनम को कार द्वारा लेकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत
उधर, पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।