फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A girl and car driver have died in road accident in Saharanpur district

खाई में गिरी कार: हादसे से मची चीख-पुकार, युवती और चालक ने तड़पकर तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 01 Jun 2023 09:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jun 2023 09:53 PM IST
सार

Saharanur Accident : अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मारुति कार खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई और युवती व कार चालक ने तड़पकर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
A girl and car driver have died in road accident in Saharanpur district
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रुड़की पंचकुला हाईवे पर बिडवी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मारुति कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब छह बजे दुर्घटना हुई। इसी दौरान खेतों की ओर निकले किसानों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फंदपुरी चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार कसाना मौके पर पहुंचे और कार सवार व्यक्ति व युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ नकुड़ नीरज सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान जसबीर (45) पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम बिडवी कोतवाली नकुड़ और सोनम (20) पुत्री मोबीन निवासी जगहैता नजीब थाना नकुड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

बताया गया कि जसबीर और मृतका सोनम की मां जनपद में ही हाईवे पर एक होटल में नौकरी करते हैं। घटना के समय जसबीर होटल से सोनम को कार द्वारा लेकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

उधर, पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed