फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A gift of 200 crores on the last day of the financial year will give wings to development

Saharanpur News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 200 करोड़ की सौगात, विकास को लगेंगे पंख

Wed, 02 Apr 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A gift of 200 crores on the last day of the financial year will give wings to development

विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष जाते-जाते सहारनपुर को अरबों रुपये की सौगातें दे गया। एक ओर जहां बेहट रोड के शहर से गंदेवड़ तक फोरलेन और उससे आगे तीन लेन को स्वीकृति मिली। वहीं, दिल्ली रोड को हसनपुर से चुन्हेटी फाटक तक दस मीटर चौड़ा करने का रास्ता साफ हो गया। इन दोनों मार्गों पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली रोड घंटाघर से हसनपुर चौक तक फोरलेन है, लेकिन उसके बाद चुन्हेटी फाटक तक मात्र सात मीटर की सड़क होने की वजह से लोगों को परेशानी रहती है। अमर उजाला ने कुछ माह पहले इसे लेकर अभियान चलाया था, जिसके बाद दिल्ली रोड को सात मीटर से दस मीटर करने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को भेजा गया था। तब से मामला लटका हुआ था, जिसे अब 31 मार्च 2025 को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग की लंबाई 5.950 किलोमीटर है, जिस पर 13.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उधर, बेहट रोड भी सात मीटर है, जिसके कम चौड़ा होने की वजह से प्रत्येक सप्ताह सड़क हादसे होते हैं। चूंकि यह मार्ग मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ को जाने का मुख्य मार्ग है। ऐसे में लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह भी इस मार्ग के चौड़ीकरण के प्रयास में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च को इस मार्ग के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिल गई। यह मार्ग शहर से गंदेवड़ तक फोरलेन होगा और उसके बाद बादशाही बाग तक तीन लेन का बनेगा। इस मार्ग पर 188 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रकार दोनों मार्गों के चौड़ीकरण पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed