{"_id":"5afdccd94f1c1b5c798b4bd7","slug":"a-fierce-fire-in-the-bamboo-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस के जंगल में लगी भीषण आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस के जंगल में लगी भीषण आग
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Fri, 18 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
बांस के जंगल में लगी अाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित भूतेश्वर मंदिर के निकट बाबा लाल दास के बांस के जंगल में भयंकर आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से आसपास की आबादी वाले इलाकों में भगदड़ मच गई। मकानों के छतों पर रखे पानी के टैंकर तक जल गए। दमकल की चार गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार को लगभग दो बजे बाबा लाल दास बाडे़ में स्थित बांस के जंगल और झाड़ियों में अचानक आग लग गई। झाड़ियों से आग ने बांसों को भी अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में धूं-धूं कर बांस के पेड़ जलने लगे। आग कुछ ही देर में इतनी भयंकर हो गई कि आसपास की आबादी वाले इलाकों में भगदड़ मच गई।
मोहल्ला नीलकंठ विहार, माधव विहार, ब्रज विहार, तोता चौक, राघव पुरम के लोग अपने-अपने घरों से बच्चों को लेकर भागने लगे। आग की ऊंची उठ रही लपटों ने आसपास की आबादी वाले इलाकों के मकानों की छतों पर रखी पानी की टंकियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मोहल्ले के ही सर्वेश मित्तल, प्रणव शर्मा, रामकुमार मित्तल एवं अन्य लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन पानी कम पड़ गया। जिसके बाद पांवधोई नदी से लंबा पाइप दमकल तक लगाया गया और लगभग तीन घंटे तक दमकल कर्मियों ने मशक्कत की।
70 फुट ऊंची लपटों से हुई दहशत
बांस के पेड़ों में लगी आग की लपटें 70 फुट से भी ऊंची उठती देख लोगों में दहशत फैल गई। दहशत इतनी अधिक हो गई कि लोग अपने मकानों को छोड़कर बाहर मैदान में पहुंच गए। आग काबू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग के चलते आसपास के इलाके में तपिश काफी अधिक हो गई।
कूड़े की आग से बांसों के पड़ों तक पहुंची आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह का कहना है आशंका जताई जा रही है कि किसी ने कूड़े को इकट्ठा कर आग लगाई, जिससे आग पहले झाड़ियों तक फिर पेड़ों तक पहुंच गई। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।