{"_id":"62c3246b5be9b62f86448741","slug":"a-family-attacked-for-opposing-molestation-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती से छेड़छाड़, विरोध किया तो पीड़ित परिवार पर बोला हमला, मासूम सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती से छेड़छाड़, विरोध किया तो पीड़ित परिवार पर बोला हमला, मासूम सहित तीन लोग घायल
Mon, 04 Jul 2022 11:04 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:04 PM IST
सार
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया गया। हमले में मासूम बच्चा, एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बेहट में मजदूरी के लिए जाते समय एक युवती के साथ उसी के गांव के युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसका मोबाइल तोड़ दिया। जब युवती ने उसकी शिकायत पुलिस से की तो युवक पक्ष के लोगों ने उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नौ महीने की मासूम बच्ची समेत तीन घायल हुए हैं। बच्ची को गंभीर हालत के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
घटना रविवार की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सुबह के वक्त मजदूरी के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसी के गांव के एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसने युवती को पीटा और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। युवती घर पहुंची और परिजनों को लेकर कोतवाली बेहट में आरोपी युवक की शिकायत की। इसका पता चलने पर देर रात युवक और उसके परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें नौ महीने की मासूम बच्ची, 35 वर्षीय महिला और एक युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से बच्ची को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि महिला और युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से ही छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: पहले यश का मर्डर, फिर बोरे में बंद कर ठेले पर ले गए थे शव, खौफनाक है हत्या का राज
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।