फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A dry tree fell on a tempo, injuring four people including a sister-in-law.

Saharanpur News: टेंपो पर सूखा पेड़ गिरा, ननद-भाभी समेत चार घायल

Sat, 21 Feb 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A dry tree fell on a tempo, injuring four people including a sister-in-law.
जनता रोड पर टेंपो के ऊपर गिरा पेड़। संवाद
- जनता रोड पर ड्रीम्स कॉलेज के पास हुआ हादसा, दोनों तरफ लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवांरका। जनता रोड पर सवारियों से भरे टेंपाे पर सूखा पेड़ गिरने से ननद-भाभी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से जनता रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही।
शुक्रवार को शहर से सवारियां लेकर एक टेंपो मुगल माजरा जा रहा था। ड्रीम्स कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ अचानक टेंपो पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही टेंपो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में मुगल माजरा निवासी शबाना (25) और उसकी ननद अक्सा (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

वहीं सरखड़ी शेख निवासी अनिल कुमार और टेंपो चालक छोटा को हल्की चोटें आईं। टेंपो चालक छोटा ने बताया कि वाहन में तीन महिलाएं, चार बच्चे और एक पुरुष सवार थे। पेड़ गिरने से जनता रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटकर टेंपो के ऊपर से हटाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और टेंपो को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता रोड किनारे कई सूखे पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने ऐसे पेड़ों को चिह्नित कर हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed