फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A drain was built without cutting the tree in between.

Saharanpur News: बीच में आए पेड़ को काटे बिना बना दिया नाला

Thu, 28 Mar 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
A drain was built without cutting the tree in between.
छुटमलपुर। कस्बे के सहारनपुर रोड पर लोनिवि द्वारा बनाए जा रहे नाले के बीच में आए पेड़ों को काटे बिना नाले का निर्माण कर दिया गया। पेड़ नाले के बीच में खड़े हैं। ऐसे में नाले के बीचोबीच खड़े पेड़ पानी निकासी में अवरोध बनेंगे। क्षेत्रीय लोगों ने इन पेड़ों को कटवाने के साथ ही लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा घरों से निकले और बरसाती पानी की निकासी के लिए छुटमलपुर के सहारनपुर रोड पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। पुवारंका ब्लाॅक के जयरामपुर उर्फ नानका की सीमा में बनाए जा रहे नाले के रास्ते में आने वाले सड़क किनारे खड़े पेड़ों को काटे बिना ठेकेदार ने नाले का निर्माण कर दिया। यह पेड़ नाले के बीचोबीच खड़े हैं। इससे यह नाले में अवरोध पैदा करेंगे। ऐसे में बाद में इन्हें काटने की दशा में नाले को तोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

जल प्रवाहित होने की दशा में इनका कटान और भी मुश्किल भरा हो जाएगा। स्थानीय आजम, मुकर्रम, आसिफ, बुरहान, साजिद, तव्वाब आदि का कहना है कि उनके द्वारा ठेकेदार से नाला निर्माण के वक्त अनुरोध किया गया था कि पहले वह पेड़ों को कटवा दे उसके बाद नाले का निर्माण करे लेकिन उसने एक नहीं सुनी। क्षेत्र के जागरूक लोगों विशाल बंसल, राजीव पराशर, मांगेराम शर्मा आदि ने पेड़ों को कटवा कर नाले का सही तरीके से निर्माण कराने की मांग लोनिवि अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed