फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A criminal said to SSP in Saharanpur that I will not crime in future

UP: अपराधी ने हाथ जोड़े फिर पकड़े कान, बोला- साहब! कसम खाता हूं, अब नहीं करूंगा कोई भी अपराध

Thu, 08 Sep 2022 09:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Sep 2022 09:40 PM IST
सार

शातिर अपराधी ने पहले हाथ जोड़े और फिर कान पकड़ कर कहा कि साहब, कसम खाता हूं अब कोई अपराध नहीं करूंगा। 

विज्ञापन
A criminal said to SSP in Saharanpur that I will not crime in future
पुलिस अफसर के सामने हाथ जोड़ता अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर शहर के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर अपराधी सन्नी उर्फ पहाड़ी ने एसएसपी और एसपी सिटी के समक्ष पेश होकर अपराध न करने की कसम खाई है। उसने कहा कि साहब भविष्य में कोई अपराध नहीं करूंगा। अभी जमानत पर छूटकर आया हूं, लेकिन कोतवाली सदर बाजार पुलिस और जीआरपी उसके घर पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी सन्नी उर्फ पहाड़ी पुत्र अरुण लाल के खिलाफ कोतवाली जीआरपी और कोतवाली सदर बाजार में लूट व चोरी सहित अनेक आरोप में कई मामले दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गुरुवार को सन्नी उर्फ पहाड़ी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एसएसपी विपिन ताडा के सामने उनके कार्यालय में पेश हुआ। इससे पूर्व वह एसपी सिटी राजेश कुमार कार्यालय में गया। उसने एसपी सिटी के समक्ष कान पकड़कर कसम खाई कि भविष्य में कोई अपराध नहीं करूंगा। 
विज्ञापन


सन्नी पहाड़ी ने एसएसपी को बताया कि वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया है। उसका अब कोई अपराध नहीं है और न ही वह भविष्य में कोई अपराध करेगा। वह पिछले काफी समय से पान का खोखा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वह अब एक अच्छे इंसान की तरह जीवन जीना चाहता है, लेकिन जीआरपी और कोतवाली सदर बाजार पुलिस उसे परेशान कर रही है। उसे दोबारा जेल भेजने की धमकी दे जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सन्नी को हिदायत दी कि अगर किसी भी अपराध में दोबारा लिप्त पाया गया तो पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सन्नी अपने परिवार के साथ घर लौट गया।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed