फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A close watch will be kept on outsiders: Sanjay

बाहरी लोगों पर रखी जाए कड़ी नजर: संजय

Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
A close watch will be kept on outsiders: Sanjay
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेश, अन्य राज्यों व शहरों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। इनकी सूची तैयार कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इनकी निगरानी करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को जारी किए निर्देश में मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि मंडल के जनपद शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी में गन्ने की प्रमुख फसल होती हैं। इन दिनों गन्ने, मूंग, मक्का, मूंगफली, ज्वार, बाजरा, हरा चारा, सब्जी की बुवाई के साथ ही गेहूं की कटाई का समय है। इस संबंध में कार्य योजना तैयार की जाए। कंट्रोल रूम में आने वाली सूचनाओं और समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराएं। गरीब और बेसहारा लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाए। भोजन के पैकेट बनाकर वितरित कराएं। शासन की ओर से जारी की गई राहत राशि के माध्यम से गरीब, बेसहारा और बीमार लोगों की मदद की जाए। दवाएं लेकर आने वाले वाहनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। पड़ोसी जनपदों जैसे गाजियाबाद, मेरठ, देहरादून और यमुनानहर से समन्वय स्थापित कर इन वाहनों का संचालन सुचारू कराएं। पशुओं का चारा लाने वाले पशु पालकों को लॉकडाउन के समय दी जा रही छूट के दौरान रोका न जाए। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के भोजन की व्यवस्था नगर निगम, नगर पालिकाएं कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed