Saharanpur: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 10 फीट दूर जाकर गिरा किशोर, मौत से मचा कोहराम
Saharanpur News : सहारनपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी समेत किशोर 10 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में किशोर की मौत हो गई है।
विस्तार
सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घटना शुक्रवार की देर रात हुई। खानआलमपुरा निवासी अमजद का बेटा फरहान (17) काम से लौटकर अपने घर जा रहा था। देहरादून चौक पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी। इसके बाद कार सवार ने अपनी कार को रोक लिया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
वहीं, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को हायर सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, बाद में मृतक के परिजनों ने तहरीर वापस ले ली और बिना कार्रवाई की शव अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला