फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A bicycle rally was organised to spread the message of a pollution free nation

Saharanpur News: प्रदुषण मुक्त राष्ट्र का संदेश देने को निकाली साइकिल रैली

Sun, 31 Aug 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A bicycle rally was organised to spread the message of a pollution free nation
फोटो-13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। दिव्य पब्लिक स्कूल की ओर से प्रदुषण मुक्त राष्ट्र के लक्ष्य को साधने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मार्ग बड़गांव से भायला तक रखा गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने साइकिल से सक्रिय रूप से सहभागिता की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या जीवा तौमर ने सुबह 8 बजे विद्यार्थियों का अभिनदंन कर रैली को रवाना किया। रैली में दक्ष प्रताप, अनुराग चौहान, अभिनव शर्मा, लक्ष्य त्यागी, परस जैन, अभि, अभिराज, गुरमीत, देव आदि शामिल थे। इस साइकिल जत्थे ने ग्राम बड़गांव से भायला तक की दूरी तय की तथा मार्ग में आने वाले गांव महेशपुर में नारों के माध्यम से जन-जन को प्रदुषण मुक्त वातावरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

ग्राम भायला में पहुंच कर विद्यार्थियों ने ग्राम वासियों से स्वच्छ प्रदुषण मुक्त परिवहन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदुषण कम करने एवं साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वापस स्कूल पहुंचने पर छात्रों का स्कूल प्रबंधक महीपाल सिंह राणा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed