फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छठ पूजा के लिए हरियाणा से मांगा जाएगा पानी

छठ पूजा के लिए हरियाणा से मांगा जाएगा पानी

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। छठ पूजा की तैयारियों में जुटे पूर्वांचल के लोग शहर में मानकमऊ स्थित बड़ी नहर के सूखी पड़ी होने से चिंतित हैं। नहर में दूर दूर तक पानी नजर नहीं आ रहा। दरअसल, सिंचाई विभाग के पास छठ पूजा के लिए पर्याप्त पानी ही नहीं है। स्नान का विधान पूरा करवाने के लिए विभाग को अब हरियाणा के आगे हाथ फैलाने होंगे। छठ पूजा के लिए पड़ोसी राज्य के यमुनानगर जिले के हथनी कुंड बैराज से पानी मंगवाकर यह विधान पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नहर में हर साल छठ पूजा कर सैकड़ों पूर्वांचल प्रवासी विशेष स्नान करते हैं। नहर के हालात देखकर वे चिंतित हैं। श्रद्धालुओं को आशंका है कि कहीं पानी छोड़ने में देर न हो जाए और छोड़े गए पानी की मात्रा इतनी कम भी न हो कि स्नान का विधान ही पूरा न किया जा सके। विशेष स्नान में महज तीन दिन बचे हैं। 29 अक्तूबर की शाम और 30 अक्तूबर की सुबह को विशेष स्नान का विधान संपन्न होगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल महासभा से जुड़े रतन यादव, राम प्रकाश सिंह, पवन कुमार सिंह आदि का कहना है कि स्नान के विधान के अनुसार पानी का स्तर इतना जरूर होना चाहिए कि कम से कम शरीर का आधा हिस्सा डूब जाए। इसलिए अफसरों से पर्याप्त पानी छुड़ाने की मांग की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एमएस कसाना मानते हैं कि इस समय पानी का संकट है। बरसात भी नहीं हो रही है। इसलिए हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से कम से कम 250 क्यूसेक पानी मांगा जाएगा। यह पानी 27 या 28 अक्तूबर तक छोड़े जाने की संभावना है। तब तक घाट और आसपास की सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed