फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस लाइन के सामने दो लाख लूटे

पुलिस लाइन के सामने दो लाख लूटे

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जैन कॉलेज रोड पर पुलिस लाइन गेट के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे व्यक्ति से दो लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। काफी देर तक पुलिस लूट की वारदात से बेखबर रही। पुलिस अब बैंक के सीसीटीवी की फुटेज के जरिए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी वेदपाल ने पुलिस लाइन में रहने वाले कांस्टेबल प्रदीप से प्लाट का सौदा किया था। प्रदीप पुलिस लाइन में ही कार्यरत है। प्लाट की शुक्रवार को रजिस्ट्री होनी है। वेदपाल ने बृहस्पतिवार कोेेे प्रदीप को कुछ रुपयों का भुगतान करना था। इसी सिलसिले में वह नकुड़ निवासी अपने साले कंवरपाल और प्रदीप को साथ लेकर दिल्ली रोड स्थित पीएनपी की शाखा में रुपये निकालने आया।
विज्ञापन

वेदपाल के बताया कि उसने बैंक से 2.15 लाख रुपये निकाले और प्रदीप को ेदिए। प्रदीप ने 15 हजार रुपये जेब में रख लिए और दो लाख रुपये उसने वेदपाल के बैग में यह कहकर रख दिए कि पुलिस लाइन में घर पर चलकर ले लेगा। तीनों बैंक से निकल कर पैदल ही कमल कॉलोनी की गली से होते पुलिस लाइन की ओर चल दिए। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वे जैन कॉलेज रोड पर पुलिस लाइन गेट के सामने पहुंचे, पीछे से आई काली रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश वेदपाल के पास पहुंचे और तेजी से रुपयों का बैग झपट कर कलक्ट्रेट तिराहे की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शोर मचाते हुए कुछ दूर तक बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन इतनी देर में बाइक सवार बदमाश आंखों से ओझल हो गए। वेदपाल ने बताया कि हड़बड़ाहट में वे बदमाशों की बाइक का नंबर भी पढ़ नहीं पाए। जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लूट की जानकारी ली। पुलिस बैंक के सीसी फुटेज के जरिए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


बैंक से लगे पीछे बदमाश
शहर में आतंक का पर्याय बन चुके स्नेचर अब दिनदहाड़े भी वारदात करने लगे हैं। पुलिस लाइन के गेट के सामने लूट की वारदात से साफ हो गया है कि स्नेचर गैंग पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यह भी माना जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही उनके पीछे लगे होंगे। उन्हें इस बात की भी भनकथी कि बैग में काफी रुपये हैं। दिनदहाड़े हुई लूट से एक बार फिर सदर पुलिस की कार्यशैली पर अंगुली उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed