{"_id":"50-68236","slug":"Saharanpur-68236-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एटीएम से कैश बॉक्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने एटीएम से कैश बॉक्स लूटा
Saharanpur
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बेखौफ बदमाशों ने रविवार रात कोलकी गांव में पीएनबी की शाखा के पास लगे एटीएम पर धावा बोला। बदमाश एटीएम को तोड़कर उसका कैश बॉक्स लूटकर ले गए। कैश बॉक्स में 3.18 लाख की नगदी थी। पुलिस एटीएम की वीडियो फुटेज खंगाल रही है।
रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे चौकीदार अशनीत एटीएम कक्ष के शटर का ताला खोलने पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ मिला। अंदर एटीएम मशीन भी क्षतिग्रस्त मिली। उसका कैश बॉक्स गायब था। चौकीदार ने तुरंत बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी। एटीएम पीएनबी की कोलकी शाखा के पास लगा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। बदमाशों ने एटीएम के सामने वाहन खड़ाकर वारदात को अंजाम दिया। इस कारण किसी को शटर और मशीन उखाड़ने की भनक तक नहीं लग सकी। बदमाशों ने आते ही एटीएम कक्ष के बाहर लगे बल्ब को फोड़ दिया था और स्ट्रीट लाइट के तार भी तार काट दिए थे। इससे वहां अंधेरा हो गया। उन्होंने एटीएम कक्ष में लगे सीसी कैमरे को मोड़कर उसके भी तार काट दिए। वारदात के समय घना कोहरा होने से भी बदमाशों को लूट करने में मदद मिली।
एटीएम लूटे जाने की जानकारी मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ पुलिस के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने चौकीदार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। बाद में एसएसपी मनोज कुमार, एसपी सिटी अनीस अहमद अंसारी, सीओ सदर प्रवीर रंजन ने भी कोलकी पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने एटीएम कक्ष से निशान लिए गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कमल सिंह यादव ने बताया कि एटीएम के कैश बॉक्स 3.18 लाख रुपये की नगदी होनी बताई गई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाश एटीएम कक्ष में रात करीब 1:20 बजे दाखिल हुए। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।