फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लापता बच्चा बेहोशी की हालत में मिला

लापता बच्चा बेहोशी की हालत में मिला

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। हरियाणा से गायब ढाई साल का बच्चा लखनौती के मजरा चमनपुरा में एक टेलर की दुकान के बाहर बेसुध पड़ा मिला। टेलर उसे चिकित्सक के पास ले गया। सूचना पर आई कैथल पुलिस बच्चे को साथ ले गई। कैथल के थाना कलायत के गांव पिंजपुरा निवासी विनोद कुमार ने पत्नी से हुए झगडे़ पर उसे सबक सिखाने के लिए अपने ढाई वर्षीय बच्चे सोनू को शनिवार सुबह गांव लखनौती निवासी एक व्यक्ति को दे दिया था। बाद में उसने थाने में शिकायत कर बच्चे को गुम होने की तहरीर दी। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में विनोद ने सच उगल दिया।
विज्ञापन

चमनपुरा निवासी टेलर मास्टर कंवर सैनी ने सुबह जैसे ही दुकान खोलने आया। तो उसे बच्चा बेहोश पड़ा मिला। उसके पास शराब की खाली बोतल रखी थी और उसके नीचे पता लिखा हुआ था। टेलर ने ग्रामीणों को एकत्र कर बच्चे को निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने बताया कि बच्चे को कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया है। कैथल पुलिस के एसआई पंजाब सिंह, रामपाल सिंह बच्चे को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed