फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पाक जासूस भट्टी के कोर्ट में बयान

पाक जासूस भट्टी के कोर्ट में बयान

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दो मामलों में सजा पा चुके पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल के खिलाफ चल रहे तीसरे मामले में मंगलवार को कोर्ट में उसके बयान हुए। इस दौरान अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

पाक जासूस इकबाल भट्टी के पंजाब में पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र, डीएल और बैंक में खाता खुलवाने के मामले दर्ज किए गए। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और डीएल बनवाने के दोनों मामलों में उसे 14-14 साल की सजा हो चुकी है। अब उसके खिलाफ फर्जी बैंक एकाउंट खुलवाने का मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फराह मतलूब की अदालत में उसे बयान के लिए पेश किया गया। सुरक्षा के लिए कोर्ट परिसर में पीएसी और कई थानों का पुलिस तैनात रही। भट्टी के अधिवक्ता राकेश रोड ने बताया कि धारा 313 के तहत इकबाल भट्टी के बयान हो गए हैं। अब मामले में अगली तारीख 17 जून लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed