{"_id":"50-51317","slug":"Saharanpur-51317-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बैग के स्कूल जा सकेंगे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बैग के स्कूल जा सकेंगे बच्चे
Saharanpur
Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लंबे इंतजार के बाद अब सहारनपुर के नन्हे-मुन्ने बच्चे बिना बैग के स्कूल जा सकेंगे। बैग लैस स्कूल में बच्चों को तनाव रहित शिक्षा के साथ अन्य आकर्षक सुविधाएं भी दी जाएगी।
शहर में इस वर्ष ऐसे स्कूल की शुरूआ हुई है। स्कूल में बच्चों को ई क्लास रूम, ई लाईब्रेरी, ई लैंग्वेज, साइन मैटेरिक सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अभी इस सुविधा का लाभ नर्सरी से कक्षा 6 तक के छात्र-छात्राएं ही ले सकेंगे। स्कूल के मैनेजर गौरव श्रीवास्तव का कहना है कि शुरूआत में प्रयास किया गया है कि बच्चों को तनाव मुक्त शिक्षा दी जाए, ताकि वह अपना लक्ष्य को कम समय में ही हासिल कर लें।
पाइनवड़ स्कूल के प्रिंसिपल संजीव जैन ने कहा कि सहारनपुर के लिए यह अभी नया कांसेप्ट है। एनसीआर और मुंबई में बेहद कामयाब है, मगर सहारनपुर जैसे शहर में यह स्कूल सफल हो पाए, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने कहा कि कथनी और करनी में बेहद अंतर है। नए स्कूल खुलते जा रहे है। वायदों पर खरा उतरना समय ही बता पाएंगे।