फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहले गैंगरेप फिर डेढ़ साल तक यौन शोषण

पहले गैंगरेप फिर डेढ़ साल तक यौन शोषण

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद। पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने स्कूल से लौट रही कक्षा दस की छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसकी वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप के बल पर ब्लैकमेल कर वे छात्रा का डेढ़ साल तक यौन शोषण करते रहे। कुछ दिन पहले एक परिचित के छात्रा को युवकों के साथ एक खेत में देखने के बाद मामला उजागर हुआ। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा ने रोते हुए सारी कहानी बताई। परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ फतेहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पिछले साल पास के गांव के इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। कॉलेज में किशोरी के पड़ोस के दो किशोर अंकित और सौरभ भी कक्षा 12 के छात्र थे। दोनों चचेरे भाई हैं। डेढ़ साल पूर्व दोनों ने स्कूल से वापस लौटते समय छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर उससे रेप किया। इस दौरान उन्होंने उसकी वीडियो बना ली। वीडियो क्लिप दिखाकर दोनों किशोरी को ब्लैकमेल कर उसका डेढ़ साल तक यौन शोषण करते रहे।
विज्ञापन

पिछले महीने किशोरी के एक परिचित ने उसे युवकों के साथ खेत में देख लिया। उसने परिजनों को यह बात बताई। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने सारी दास्तान सुना दी। परिजनों ने आरोपियों के घरवालों से बात की। दोनोें पक्षों के सजातीय होने से इस मामले में गांव में कई बार पंचायत हुई। पंचायत ने एक बार फैसला भी करवा दिया। दो दिन पूर्व दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए। सोमवार को मामले की जांच के लिए सीओ बेहट एससी शंखधर गांव पहुंचे, लेकिन उन्हें पीड़िता नहीं मिली । सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed