{"_id":"50-49862","slug":"Saharanpur-49862-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिवा मिली, बदमाशों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिवा मिली, बदमाशों का सुराग नहीं
Saharanpur
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। माधो नगर के मोबाइल व्यापारी चेतन सेतिया से बुधवार की देर रात हुई एक्टिवा और पांच लाख रुपये की लूट में बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। गुुरुवार को गाड़ी मिल गई है, पर उसमें से रुपये गायब थे।
माधो नगर निवासी चेतन सेतिया की श्रीराम चौक के निकट सिटी पैलेस मार्केट की दूसरी मंजिल पर मोबाइल शॉप है। प्रथम तल में उसके भाई मानक सेतिया की शॉप है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे चेतन दुकान बंद कर भाई की शॉप पर चला गया और वहां चेतन अपना एक्टिवा लेकर नौ बजे घर के लिए निकल लिया। चेतन के मुताबिक उसने करीब पांच लाख रुपये भी स्कूटर की डिग्गी में रख लिया था। जनता रोड महाराज सिंह कॉलेज के निकट पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक कर उसका एक्टिवा लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। गुुरुवार की सुबह एक्टिवा राधा विहार क्षेत्र में खड़ा मिला। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने गाड़ी की सूचना दी। स्कूटर में रुपये नहीं मिले। चेतन की तहरीर पर बुधवार की रात को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
नकदी की थी जानकारी
पल्सर सवार तीनों बदमाशों ने सटीक जानकारी के साथ ही चेतन पर हाथ डाला। चेतन को चोट पहुंचाना नहीं एक्टिवा लूटना ही उनका मकसद था। चेतन के मुताबिक एक बदमाश उसे मारपीट कर रहा था, दूसरा पल्सर पर बैठा रहा, जबकि तीसरे ने उसकी एक्टिवा उठा ली। एक ने कहा कि गाड़ी मिल गई है और काम हो गय। इसके बाद दो युवक पल्सर और एक एक्टिवा लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बढ़ाई जाए व्यापारियों की सुरक्षा
सहारनपुर मोबाइल व्यापार संघ की बैठक में चेतन सेतिया से हुई दुस्साहसिक लूट पर रोष जताया गया। जिलाध्यक्ष दानिश आजम ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। महामंत्री प्रवीण तनेजा ने कहा कि इस वारदात से सभी व्यापारियों में भय है। पुलिस को व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। बैठक में पंकज कालड़ा, रोकी खुराना, नितिन चानना, अयाज, मनीष मक्कड़, एस राजा, अजय, आशीष, ताविश, निकुंज बंसल आदि रहे।