{"_id":"50-45939","slug":"Saharanpur-45939-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत
Saharanpur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद । मुजफ्फराबाद से कपड़े खरीदकर गांव हलवाना वापस लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर छात्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हलवाना गांव निवासी सूरजमल का सोलह वर्षीय बेटा रोहित बभूमल सिंह राणा इंटर कालेज जीवाला में कक्षा दस का का छात्र है। बुधवार की दोपहर रोहित कपडे़ खरीदने साइकिल से मुजफ्फराबाद आया था। शाम को वापसी में रोहित माजरी गांव के तिराहे पर पंहुचा तो एक ट्रैक्टर-ट्राली से बचने के चक्कर में सामने से तीव्र गति से आ रहे ट्रक संख्या एचपी 17 बी 4466 की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों, पुलिस और एमरजेंसी सेवा 108 को दी। बाजोरिया अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मौका पाकर ड्राइवर व परिचालक दोनो फरार हो गये। जबकि ट्रक को चौकी पुलिस मुजफ्फराबाद ने अपने कब्जे में ले लिया। कुछ समय पहले सूरजमल भी एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी था। लाड़ले की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।