{"_id":"50-45617","slug":"Saharanpur-45617-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को मिलेगा ‘बी’ श्रेणी का नगर किराया भत्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को मिलेगा ‘बी’ श्रेणी का नगर किराया भत्ता
Saharanpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को माधोनगर स्थित संगठन कार्यालय पर हुई। इसमें प्रांतीय शिक्षक नेता और एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने बताया कि नगर के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को ‘बी’ श्रेणी का नगर किराया भत्ता प्रदान करने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। जिला मंत्री वीके अग्रवाल ने बताया कि शिक्षकों के सामूहिक बीमा की बढ़ी धनराशि की किस्त जून 2012 से काटी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का एक जुलाई 2012 से बढ़ी दर के भुगतान का शासनादेश भी शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। नवंबर तक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता भविष्य निधि खाते में जमा हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे 21 नवंबर को विधानसभा पर प्रस्तावित रैली में राज्य कर्मचारियों के साथ मिलकर अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचें। बैठक में प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा, डा. ब्रजमोहन द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अभन सिंह, संरक्षक हरिपाल, सुशील पुंडीर, प्रधानाचार्य राजेश यादव, विनोद त्यागी, डा. मनीष जयसवाल आदि मौजूद रहे।