{"_id":"50-45294","slug":"Saharanpur-45294-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम वक्फ के गोदाम में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम वक्फ के गोदाम में चोरी
Saharanpur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवबंद। दारुल उलूम वक्फ में काम करने वाले एक मजदूर ने गोदाम से हजारों रुपये की लोहे की प्लेट चोरी कर लीं। संस्था के सुपर वाइजर ने कोतवाली में मजदूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दारुल उलूम वक्फ में निर्माण कार्यों की देखरेख करने वाले मोहल्ला ख्वाज बक्श निवासी सुपर वाइजर अमजद इलाही ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने कुछ समय पूर्व मेघराजपुर गांव निवासी सुभाष को काम पर रखा था, जिसे गोदाम की चाबी दी गई थी। आरोप है कि सुभाष ने 9 नवंबर को रात्रि के किसी समय गोदाम का तोला खोलकर वहां रखी लोहे की करीब 25 प्लेटें चोरी कर लीं और वहां से फरार हो गया। आरोप है कि सुभाष को मजदूरों में बांटने के लिए लगभग 16 हजार रुपये की नकदी भी दी थी, जिसे वह लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सुपर वाइजर अमजद इलाही की तहरीर पर सुभाष के खिलाफ गोदाम से चोरी करने एवं अमानत में ख्यानत करने का मामला दर्ज कर लिया है।