फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने पांच पशु लूटे

बदमाशों ने पांच पशु लूटे

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेहटा। पुलिस जैसी वर्दी पहन कर आए बदमाश ढायकी गांव में दो ग्रामीणों को बंधक बनाकर चार भैंस और एक भैंसा लूटकर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने बदमाशों को तलाशा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

ढायकी निवासी रफल सिंह ने पशुओं को बांधने के लिए खेत में रठान बनाई हुई है। उसका पड़ोसी रामकुमार भी अपने पशु वहीं बांधता है। शनिवार देर रात दोनों पशुओं को कमरे में बांध कर वहीं सो गए। रफल सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे आए करीब 12 बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही करीब पांच लोग अंदर आ धमके और करीब सात लोग बाहर खड़े रहे। सभी खाकी पहने हुए थे और उनके पास तमंचे, तलवार, बंदूक थी। बदमाशों ने रफल और रामकुमार से मारपीट कर मोबाइल छीन लिये और फिर उनके हाथ पांव बांध दिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी बदमाश रफल सिंह की दो भैंस और राजकुमार की दो भैंस, एक भैंसा लूटकर ले गए। जाते वक्त बदमाश कमरे का दरवाजा बंद कर गये।
विज्ञापन

काफी देर बाद दोनों ने खुद को बंधन मुक्त किया और पुलिस एवं ग्रामीणों को सूचना दी। रात में ही काफी ग्रामीण मौक पर पहुंचे और बदमाशों को आसपास तलाशा, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष है। रविवार को काफी संख्या में ग्रामीण अंबेहटा पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर दी। रफल ने बताया कि उसके दो पशुओं की कीमत दो लाख रुपये है। पूर्व प्रधान रकम सिंह, विजयपाल, पीतांबर सिंह, जोधा सिंह, ओमप्रकाश, पहल सिंह, समय सिंह, कंवरपाल, पप्पू, जसबीर, राजेंद्र, दर्शन सिंह, विक्रम, आदेश, अशोक, अंकित, राजकुमार, चैन सिंह आदि शामिल रहे। चौकी प्रभारी केेके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed