फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   9999 metric tons of wheat purchase over last year

गत वर्ष से 9999 मीट्रिक टन अधिक हुई गेहूं खरीद

Sun, 14 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
9999 metric tons of wheat purchase over last year
सहारनपुर। जनपद में इस बार गेहूं की बंपर सरकारी खरीद हुई है। गत वर्ष जहां जिले में 48497 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। वहीं इस बार 12 जून तक 58496 मीट्रिक टन खरीदा जा चुका है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 9999 मीट्रिक टन गेहूं अधिक खरीदा जा चुका है। जो लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश में लक्ष्य का मात्र 53 फीसदी ही गेेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन

कोराना वायरस के संकट के बावजूद जनपद में गेहूं की बंपर खरीद हुई है। जिले को 72500 मीट्रिक टन गेहूं करने का लक्ष्य दिया गया था। गेहूं खरीद के लिए जनपद में 98 क्रय केंद्र खोले गए। कोरोना संकट के कारण लगे लॉकडाउन के चलते गेहूं खरीद में कमी आने की आशंका थी। लेकिन इस बार गत वर्ष से 9999 मीट्रिक टन अधिक गेहूं खरीदा जा चुका। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि जनपद को दिए गए गेहूं खरीद के लक्ष्य का 81 प्रतिशत प्राप्त किया जा चुका है। इसका मूल्य 112.60 करोड रुपये बैठता है। जबकि 111 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
विज्ञापन

एक नजर में जनपद में सरकारी गेहूं खरीद
क्रय केंद्र----------98
लक्ष्य--------------------72500 मीट्रिक टन
गेहूं की सरकारी खरीद---58496 मीट्रिक टन
गत वर्ष की सरकारी खरीद---48497 मीट्रिक टन
जिनसे गेहूं खरीदा गया--17452 किसान
खरीदे गए गेहूं का मूल्य---112.60 करोड़ रुपये
किसानों को किया गया भुगतान--111 करोड़ रुपये
खाद्य विपणन विभाग के 12 जून के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed