{"_id":"6a359a2992af244f6c03c7be","slug":"950-lakh-snatched-from-retired-employee-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177869-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से 9.50 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से 9.50 लाख रुपये हड़पे
Sat, 20 Jun 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने परिचित पर 9.50 लाख रुपये उधार लेकर वापस न करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में नंद विहार निवासी संतराम ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी कुशलपाल से पारिवारिक संबंध थे। इसी के चलते नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच विभिन्न तारीखों में चेक व नकद के जरिए 9.50 लाख रुपये उधार लिए थे। विपक्षी ने जरूरत पूरी होने पर रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। तय समय बीतने के बाद भी विपक्षी ने रुपये वापस नहीं किए। आरोप है कि छह अक्तूबर 2025 को पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें आरोपी ने 9.50 लाख रुपये का चेक दिया।
15 जनवरी 2026 तक भुगतान करने का आरोप वादा किया था। इसके बावजूद न तो रकम लौटाई गई और न ही समझौते का पालन किया गया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कुशलपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।