फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   93.08 lakh budget approved in DCDF AGM

डीसीडीएफ की एजीएम में 93.08 लाख का बजट स्वीकृत

Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
93.08 lakh budget approved in DCDF AGM
जनमंच में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डवलेपमैंट फैडरेशन के वार्षिक कार्यक्रम में सम्मानित कैबिनेट म - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला सहकारी विकास संघ की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में आय व्यय के लिए 93.08 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने 20 प्रतिशत लाभांश की घोषणा भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनमंच सभागार में आयोजित जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में संघ के व्यवसाय की वृद्धि का संकल्प दोहराया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से 93.08 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया, साथ ही 20 प्रतिशत लाभांश की घोषणा भी की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि डीसीडीएफ के कारोबार को और बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अब किसानों को पहले की अपेक्षा शीघ्र ही गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब किसी भी शुगर मिल पर तीन महीने से अधिक का बकाया गन्ना मूल्य नहीं है। उन्होंने जिला सहकारी विकास संघ के प्रतिनिधियों से संस्था को और मजबूत करने के लिए सुझाव देने का आह्वान किया। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह पुंडीर, डॉक्टर सुशील चौधरी, महावीर सिंह राणा एवं राजीव गुंबर, लैकफेड संचालक अभय चौधरी, उप सभापति नरपेंद्र पंवार, पूर्व सभापति अखिलेश बंसल, राज सिंह माजरा आदि ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर और संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने किया। इस दौरान इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ऋषिपाल, डीसीडीएफ के सचिव मोहम्मद नसीम, डॉक्टर नरेश बहेड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed