{"_id":"5cab851dbdec2214374a8827","slug":"91554744605-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को दिलाई शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को दिलाई शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महानगर इकाई और संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में व्यापारियों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
सोमवार को दाल मंडी पुल स्थित मिश्रान चौक पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों को मतदान के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि सभी व्यापारी शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज का एक जिम्मेदार हिस्सा है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सूरज प्रकाश ठक्कर, दीपक खेड़ा और राजकुमार विज ने कहा कि मतदान करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। जितना ज्यादा मतदान होगा, उतना मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा और मजबूत लोकतंत्र से ही मजबूत सरकार बनती है। व्यापारियों ने जन जन की यही पुकार, वोट डालने का है अधिकार। जागरूक देश की यही पहचान, हो शत प्रतिशत मतदान आदि नारे भी लगाए। इस दौरान ऋषिराज धींगड़ा, सुनील भारती, मदन लांबा, सचिन मनोचा, मुकेश धवन, एसके दुआ, संदीप विज, श्याम गुलाटी, विनोद चुग, मोहित खुल्लर, मो. शाहिद, सचिन मनोचा, मुकेश धवन, सुदर्शन जुनेजा, कपिल सचदेवा, रवि जसूजा, सुमन भटेजा, प्रदीप वर्मा, योग कुमार चुग, अजय वर्मा, कपिल सचदेव, शिव गुंबर, आनंद अग्रवाल, पंकज शर्मा, विक्की खेड़ा आदि मौजूद रहे।