{"_id":"5c5dd8b0bdec2256ab4e65f5","slug":"91549654192-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं और 12वीं के 1903 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं और 12वीं के 1903 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में दसवीं के छात्रों ने कृषि तथा 12वीं के छात्रों ने संगीत, गायन और वादन की परीक्षा दी। दूसरी पाली में 12वीं की संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा रही। दोनों पालियों में दसवीं और 12वीं के कुल 1903 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 118 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुबह की पाली में दसवीं की कृषि विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जिले भर में 604 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 571 ने परीक्षा दी, जबकि 33 गैरहाजिर रहे। सुबह की ही पाली में 12वीं की संगीत, वादन और गायन विषय की परीक्षा थी, जिसके लिए जनपद में 79 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 77 ने परीक्षा दी, जबकि दो अनुपस्थित रहे। दोपहर की पाली में 12वीं की संस्कृत और उर्दू विषयों की परीक्षा रही। संस्कृत के लिए 712 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 672 ने परीक्षा दी और 40 गैरहाजिर रहे। उर्दू के लिए जनपद में 626 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 583 ने परीक्षा दी और 43 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सचल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने एचएवी इंटर कॉलेज, जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली। पांच सदल दस्तों ने बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारान और देवबंद क्षेत्रों के केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पालियों में कोई नकलची नहजीं पकड़ा गया।