फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फसलों के लिए वरदान साबित होगी सर्दी की पहली बारिश

फसलों के लिए वरदान साबित होगी सर्दी की पहली बारिश

Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
फसलों के लिए वरदान साबित होगी सर्दी की पहली बारिश
फसलों के लिए वरदान साबित होगी सर्दी की पहली बारिश
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्दी की पहली बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। इससे न सिर्फ फसलों पर पाले का प्रकोप धुल गया बल्कि वातावरण की नाइट्रोजन बारिश के साथ जमीन में पहुंचने का लाभ भी फसलों को मिलेगा। बारिश से सरसों और गेहूं में लग रहा माहू कीट और येलो रस्ट के प्रकोप में भी कमी आएगी। गन्ना, गेहूं, सरसों, मसूर, बागों और सब्जियों सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी रहेगी।
लंबे समय से किसानों को बारिश का इंतजार था। लगातार पड़ रहे पाले के असर को भी बारिश से समाप्त कर दिया है। गांव फतेहपुर कलां के किसान सुरेश चौहान एवं चुहुड़पुर कलां के प्रधान का कहना है कि यह बारिश गेहूं, सरसों और आम के बागों के लिए संजीवनी का काम करेगी। ग्राम सिसौनी निवासी किसान शिवा और बडगांव निवासी किसान रिषीपाल कहना है कि अब तक हुई बारिश तो फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी। यदि बारिश अधिक हुई तो सरसों और सब्जियों को नुकसान होने की आशंका है। खेतों में पानी भरने से सभी फसलों में हानि हो सकती है। लीची और आम के बागों की धुलाई होने से आने वाले समय में अच्छा बौर निकलने की संभावना पैदा हो गई हैं।
विज्ञापन

---
बारिश फसलों के लिए रामबाण की तरह काम करेगी। इससे वायुमंडल में व्याप्त नाईट्रोजन बारिश में घुलकर जमीन में आ गई है। जो फसलों के लिए वरदान साबित होगी। हालांकि यदि बारिश अधिक हुई तो नीची जमीनों में खडी फसलों को नुकसान हो सकता है। -- राकेश बाबू, उप निदेेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह बारिश सभी फसलों के लिए गुणकारी है। इसके अलावा कई प्रकार के कीटों से भी फसलों को राहत मिलेगी। बारिश से गेहूं में लग रहे येलो रस्ट और माहूूूू कीट का प्रकोप भी कम हो जाएगा। आम और लीची के बागों और सब्जियों के भी यह बारिश लाभकारी सिद्ध होगी। -- डाक्टर आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।

-- जनपद में प्रमुख फसलों का रकबा एक नजर में
फसल------------- हैक्टेयर
गेहूं--------------- 1,36000
सरसों------------- 36,000
सब्जियां---------- 46,000
गन्ना (पौधा)----- 51742
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed