{"_id":"5c421f7fbdec2273934e07d9","slug":"91547837311-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिडंत में युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिडंत में युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक की नयागांव रोड पर सामने से आ रही बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत होने से दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे नकुड़ कोतवाली के गांव कुराली निवासी 38 वर्षीय बबलू पुत्र भूरू नकुड़ से मजदूरी करके बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह नयागांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को उपचार के लिए सहारनपुर भेजा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी बाइक सवार नाबालिग बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।