{"_id":"5c3f7986bdec2273635500a4","slug":"91547663750-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल रोड पर शुरू हुआ डिवाइडर बनाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल रोड पर शुरू हुआ डिवाइडर बनाने का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आखिरकार मॉडल रोड पर डिवाइडर बनाने का काम शुरू हो ही गया। नगर निगम की ओर से बनवाई जा रही मॉडल रोड पर डिवाइडर से पहले सड़क बना दिए जाने का मामला अमर उजाला ने पांच जनवरी के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद से नगर निगम के द्वारा ठेकेदार पर जल्द से जल्द काम शुरू करने का दबाव था।
नगर निगम बोर्ड ने करीब सात महीने पहले घंटाघर से दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चुंगी तक मॉडल रोड बनाने का निर्णय लिया था। मॉडल रोड पर बनने वाले डिवाइडर, फुटपाथ और सड़क के अलग-अलग ठेके छोड़े गए थे। मगर ठेकेदारों की लेटलतीफी की वजह से मॉडल रोड छह महीने में भी तैयार नहीं हो सकी है। सड़क ठेकेदार ने काम पूर्ण कर लिया है, मगर फुटपाथ और डिवाइडर अभी तक नहीं बन सकी हैं। चूंकि सड़क निर्माण करते हुए डिवाइडर के लिए जगह छोड़ी गई है, जो दोनों साइड की सड़कों के बीच गहरी बनी हुई है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। साथ ही हादसे होने का खतरा बना हुआ है। अमर उजाला ने पांच जनवरी के संस्करण में आदर्श नहीं बन सकी नगर निगम की मॉडल रोड टाइटल से समाचार प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू कराने की बात कही थी। जिसके बाद मॉडल रोड पर बुधवार से डिवाइडर बनाने काम शुरू कर दिया गया है।