फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की भी आईडी होगी चेक

परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की भी आईडी होगी चेक

Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की भी आईडी होगी चेक
सहारनपुर। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की भी आईडी चेक की जाएगी। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए परिषद की ओर से ऐसा करने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अपने यहां तैनात शिक्षकों को आईडी (पहचान पत्र) जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए परिषद की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष सभी कक्षाओं में सीसीटीवी को अनिवार्य किया गया था, मगर इस बार प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी के साथ सेंसिटिव वायस रिकॉर्डर भी लगाने को कहा गया है। इस बार जनपद में 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सीसीटीवी के साथ ही वायस रिकॉर्डर लगाए जा चुके हैं। अब परिषद ने सभी शिक्षकों को पहचान पत्र जारी करने को कहा है। जिसके अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर अपने यहां तैनात सभी स्थाई, अस्थाई, अंशकालिक, पीटीए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी करने को कहा गया है। यहां तक कि प्रधानाचार्य भी परीक्षा के दौरान अपना पहचान पत्र साथ रखेंगे, जिससे परीक्षा के दिनों में कोई बाह्य व्यक्ति केंद्र में एंट्री ना पा सके।
विज्ञापन

पहचान पत्र में होगा इसका उल्लेख
शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जारी होने वाले पहचान पत्र में नाम, पदनाम, विद्यालय का नाम, जिस विषय का शिक्षक है उस विषय का नाम, परास्नातक के विषय, हाई स्कूल स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषय, इंटर स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषय, परीक्षा केंद्र का नाम और आधार कार्ड नंबर अंकित होगा। साथ ही रंगीन फोटो भी लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा को नकल विहीन कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। तमाम केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ वायस रिकॉर्डर लगवा दिए गए हैं। इस बार हम सख्ती के साथ परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया है। प्रधानाचार्यों को अपने यहां तैनात शिक्षकों, कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी करने को कहा गया है।
डॉ. अरुण कुमार दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed